Saturday, March 6, 2010

शहर की सुरक्षा राम भरोसे

शहर की सुरक्षा राम भरोसे
पिछले कुछ समय से शहर में लगातार गुंडागर्दी, छीना - छपटी,और शरेआम किसी का भी खून कर देना आम बात हो गई है जिससे शहर की सुरक्षा पर प्रशन चिन्ह लग गया है | कही भी कोई शहर में घटना होती है तो कुछ ना मिले तो पुलिस के अफसरों के ही तबादले किये जाते है पहले एक फोजी ने दूकानदार की शरेआम हत्या कर उसके बाद अप्रवासियो को पीट दिया | लुट - मार की बाते तो शहर में आम हो गई है | महीने में हत्या की कई खबरे सुनने को मिलती है पुलिस कितनी भी कोशिशे कर ले पर हर बार नाकामयाब ही साबित नजर आती है इसलिए यह कहना गलत नही होगा की शहर की सुरक्षा राम भरोसे है अभी कल ही भाजपा नेता की अनजान लोगो ने हत्या कर दी जिससे साबित होता है की अगर पुलिस अपने लीडरो की सुरक्षा नही कर सकती तो आम आदमी की सुरक्षा का तो सवाल ही पैदा नही होता |

No comments:

Post a Comment