Tuesday, March 9, 2010

अब दर्शन भी बिकते है


अब दर्शन भी बिकते है
देश में भगवान को हर जगह पूजा जाता है लोगो की भावनाए साथ जुडी होती है और लोग भगवान के दर्शन एक बार किसी एतिहासिक जगह पर ले तो उसे अपना सोभाग्य मानते है वैष्णो देवी, स्वर्ण मन्दिर या सिद्धिविनायक मन्दिर के दर्शनों का सपना लोगो के मन में होता है लोग दूर - दूर से भगवान के दर्शन करने के लिये जाते है तांकी उनकी मनते पूरी हो सके उनकी श्रद्धा दर्शनों के साथ जुडी होती है | पर आजकल धार्मिक स्थलों में काफी भीड़ देखने को मिलती है | लोग अब छुटियो में कही पहाड़ी इलाके में घुमने की बजाये धार्मिक स्थलों में जाना पसंद कर रहे है ताकि वो घूम भी ले और साथ में दर्शन भी हो जाये जिस कारण भीड़ दिन बर दिन बढ रही है | जिस वजह से पहले लोग दर्शनों के लिये लाइने तोड़ कर घुस जाया करते थे | पर आजकल दर्शनों के लिये एक नया रिवाज चला है | अब भगवान के दर्शनों के लिए भी वी आई पी होते है जिसमे आप पेसे देकर दर्शन कर सकते है, आपको लम्बी कतारों में लगने की कोई जरूरत नही है और आप ज्यादा पेसे देकर भगवान की आरती में भी शामिल हो सकते है अब इस युग यानि कलयुग मे भगवान के दर्शन भी बिकने लगे है जो लोग सचे मन से पूरी आस्था के साथ दर्शन करने जाते है उनकी भावनाओ को तो ठोस पहुंचती ही है |

2 comments:

  1. यहाँ क्या नहीं बिकता बिकने को दोस्त। बस मुट्ठी भर लोग बाजार में नहीं उतरते, वो बच जाते हैं।

    ReplyDelete
  2. bhagawan ko bhi nhi choda logo ne par jo sache maan se jate hai unki hi yatra safal hoti hai

    ReplyDelete